निदेशक के साथ मारपीट प्रकरण में आरोपी विधायक उमेश शर्मा काऊ से जवाब तलब करेगी भाजपा
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बोर्ड परीक्षा में छात्रों के भविष्य को देखते शिक्षक समुदाय से की संयम की अपील
भाजपा ने शिक्षा अधिकारी के साथ हुए घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए निंदा की है। संगठन घटना मे आरोपी विधायक का मामले मे जवाब तलब करेगी।
प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने स्पष्ट किया कि पार्टी किसी भी तरह की अराजकता और हिंसा के पूर्णतया खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जनसमस्या उठाना एक पहलू हो सकता है, लेकिन उसके लिए किसी को भी कानून के उल्लंघन की इजाजत नहीं दी जा सकती हैं। फिलहाल संज्ञान में आई इस घटना को पार्टी ने पूरी तरह गंभीरता से लिया है। इस संदर्भ में शीघ्र पार्टी अपने रायपुर विधायक उमेश काऊ से प्रकरण को लेकर ज़बाब तलब करेगी। जिसमें उन तमाम परिस्थितियों को लेकर भी विस्तार से जानकारी ली जाएगी, जिसके चलते यह सब घटित हुआ। वहीं इस पूरे प्रकरण में कानून अपना कार्य करेगा, जो भी दोषी पाए जाएंगे उनपर सख्त कार्रवाई के पक्ष में पार्टी है।
प्रदेश अध्यक्ष ने शिक्षा कर्मियों से भी सयंम बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं पर घटना का कोई असर न पड़े इसके लिए शिक्षक समुदाय को संयम दिखाना होगा, क्योंकि यह छात्रों के भविष्य से जुड़ा विषय है। पार्टी संगठन इस घटना के बाद आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की पक्षधर है और कानूनी कार्यवाही के साथ छात्रों के भविष्य पर सोचना भी जरूरी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





