Big breaking :-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्य सभा सांसद की शपथ ली - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्य सभा सांसद की शपथ ली

 

दिल्ली

राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित भाजपा के वरिष्ठ नेता और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गुरुवार को नई दिल्ली में राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली। राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ ने उन्हें सदस्यता दिलाई ।

 

शपथ ग्रहण के बाद महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें राज्यसभा में काम करने का मौका दिया है। राज्यसभा सदस्य के रूप में वे उत्तराखंड के विकास के लिए काम करते रहेंगे। आपको बता दे महेंद्र भट्ट उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली के निवासी है।

 

 

वह बद्रीनाथ विधानसभा से विधायक भी रह चुके है। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें बद्रीनाथ विधानसभा से हार का सामना करना पड़ा था। वह वर्तमान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top