Big breaking :-बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का उत्तराखंड दौरा आज, कांग्रेस खेमे में खलबली, बीजेपी प्रभारी ने दिया बड़ा बयान - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का उत्तराखंड दौरा आज, कांग्रेस खेमे में खलबली, बीजेपी प्रभारी ने दिया बड़ा बयान

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से 2 दिन से उत्तराखंड दौरे पर हैं। नड्डा आज अल्मोड़ा लोकसभा के अंतर्गत पिथौरागढ़ के देव सिंह ग्राउंड में दोपहर 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। जबकि दोपहर 3 बजे देहरादून के विकासनगर बाजार चौक में जनसभा करेंगे।

 

 

शाम 4:30 बजे देहरादून में टिहरी लोकसभा की कोर कमेटी बैठक में शामिल होंगे। अपने प्रवास के दूसरे दिन नड्डा शुक्रवार को सुबह 10.50 बजे हरिद्वार स्थित माया देवी मंदिर आश्रम में साधु-संतों के साथ संवाद कर संतों का आशीर्वाद भी लेंगे। जबकि दोपहर 12:20 पर हरिद्वार शहर रोड शो में शिरकत करेंगे।

दुष्यंत गौतम के बयान से खलबली
नड्डा के दौरे से ठीक पहले उत्तराखंड बीजेपी प्रभारी दुष्यंत गौतम ने बड़ा बयान दिया है। गौतम ने दावा किया कि कई कांग्रेस विधायक और सीनियर नेता बीजेपी में आने को तैयार है। दुष्यंत गौतम के मुताबिक ज्यादातर कांग्रेस विधायक मन से बीजेपी के हो चुके हैं लेकिन उनके मन में उपचुनाव को लेकर उलझन है इसीलिए कांग्रेस छोड़ने का फैसला नहीं ले पा रहे। बीजेपी प्रभारी ने ये भी कहा कि जल्द की तस्वीर साफ हो जाएगी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top