Big breaking :-उत्तराखंड में सीएम समेत भाजपा नेताओं ने चलाया दीवार लेखन अभियान, लिखा- अबकी बार 400 पार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड में सीएम समेत भाजपा नेताओं ने चलाया दीवार लेखन अभियान, लिखा- अबकी बार 400 पार

: उत्तराखंड में सीएम समेत भाजपा नेताओं ने चलाया दीवार लेखन अभियान, लिखा- अबकी बार 400 पारलोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए वातावरण बनाने के उद्देश्य से दीवार लेखन अभियान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर पार्टी का आम कार्यकर्ता तक जुट गया है

 

 

।  मुख्यमंत्री ने देहरादून के राजपुर रोड विधानसभा में आंबेडकर नगर मंडल के बूथ संख्या 40 पर पहुंचकर दीवार पर नारे लिखे।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड में थे। उन्होंने अभियान का आगाज वहां दीवार लेखन से किया। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल रायपुर विधानसभा की बद्रीश कॉलोनी में वीर चंद सिंह गढ़वाली मंडल के तहत दीवार लेखन अभियान में शामिल हुए। उन्होंने वहां दीवारों पर नारे लिखे। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या धर्मपुर मंडल के रेसकोर्स स्थित बूथ संख्या 144 पर पहुंची।उन्होंने वहां दीवारों पर नारे लिखे। पूरे प्रदेश में सभी मंडलों और बूथों पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दीवार पर जो नारे लिखे, उनमें तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार सबसे प्रमुख थे। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान के मुताबिक, पांच जनवरी से 12 जनवरी तक चलने वाला यह अभियान प्रदेश के हर बूथ में चलेगा।

 

 

प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम पांच स्थानों पर दीवार लेखन किया जाएगा।शुक्रवार को प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट ने कई बूथों पर नारे लिखे। प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान को अभियान का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। चंडी प्रसाद भट्ट, गुरविंदर सिंह चंडोक और दिनेश आर्य अभियान के सह संयोजक हैं। उनके संयोजन में अभियान में मंत्री, सांसद, विधायक से लेकर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को दीवार लेखन में सक्रिय भागीदारी करनी है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top