Big breaking :-BJP को विधानसभा उपचुनाव में ‘नो लॉस-नो प्रॉफिट’ हुआ, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताई वजह - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-BJP को विधानसभा उपचुनाव में ‘नो लॉस-नो प्रॉफिट’ हुआ, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताई वजह

BJP को विधानसभा उपचुनाव में ‘नो लॉस-नो प्रॉफिट’ हुआ, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताई वजह

मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद ने कहा कि मंगलौर सीट में जीत के करीब पहुंच गए थे, कभी यह सीट भाजपा के पास नहीं रही है। बाहरी प्रत्याशी को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि मंगलौर में वोटों का इजाफा हुआ।हरिद्वार से भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दावा किया कि उपचुनाव में भाजपा का नो लॉस-नो प्रॉफिट हुआ है। मंगलौर में भाजपा का वोट बढ़ा हैं। मंगलौर सीट बसपा से कांग्रेस ने छीनी है, बदरीनाथ सीट को बरकरार रखा है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि बसपा को नुकसान हुआ है ना कि भाजपा को। रविवार को डामकोठी में पत्रकार वार्ता में उन्होंने यह बात कही। पूर्व सीएम और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के डामकोठी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने सांसद का स्वागत किया।

 

 

मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद ने कहा कि मंगलौर सीट में जीत के करीब पहुंच गए थे, कभी यह सीट भाजपा के पास नहीं रही है। बाहरी प्रत्याशी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि मंगलौर में भाजपा के वोटों का इजाफा हुआ है, तो हम हार का कारण बाहरी प्रत्याशी कैसे मान सकते हैं।

 

 

 

कहा कि हार के कारण का पता समीक्षा और कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद ही चलेगा। मानसून में हुए नुकसान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की ओर से सवाल उठाए जाने पर त्रिवेंद्र सिंह ने कहा कि दूसरों पर उंगली उठाना आसान होता है।

 

हरीश रावत केदारनाथ में आई आपदा को भूल गए है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, कोषाध्यक्ष सचिन शर्मा, पूर्व दर्जाधारी विमल कुमार, डॉ. विशाल गर्ग आदि मौजूद रहे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top