Big breaking :-विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने दो -दो सदस्यीय पर्यवेक्षक टीम बनाई, बद्रीनाथ, मंगलौर जायेगे - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने दो -दो सदस्यीय पर्यवेक्षक टीम बनाई, बद्रीनाथ, मंगलौर जायेगे

 

देहरादून :- विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा दो -दो सदस्यीय पर्यवेक्षक टीम संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में भेज रही है। जो विधानसभा में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से बातचीत एवं ग्राउंड सर्वे के आधार पर पार्टी प्रत्याशियों के नामों पर शुरुआती चर्चा करेगी।

 

 

प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट द्वारा मंगलौर विधानसभा के लिए पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी एवं राजपुर विधायक श्री खजान तथा बद्रीनाथ सीट के लिए कैबिनेट मंत्री श्री धन सिंह रावत एवं रुद्रप्रयाग विधायक श्री भरत चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है। दोनों स्थानों पर यह दो दो सदस्यीय टीम क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं पदाधिकारी से विस्तृत चर्चा संभावित उम्मीदवारों के नामों को लेकर करेंगी । साथ ही ग्राउंड सर्वे रिपोर्ट को मद्देनजर रखते हुए सामाजिक एवं क्षेत्रीय समीकरणों को भी परखेगी । यह सब प्रत्याशी के पैनल तैयार करने से प्रक्रिया के प्रथम चरण के अनुशार की जाएगी ।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top