Big breaking :-भाजपा प्रत्याशी गजराज बिष्ट ने भरा पर्चा, कई नेता नदारद - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-भाजपा प्रत्याशी गजराज बिष्ट ने भरा पर्चा, कई नेता नदारद

भाजपा प्रत्याशी गजराज बिष्ट ने भरा पर्चा, कई नेता नदारद

हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी के मेयर पद के प्रत्याशी गजराज विश्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर शक्ति प्रदर्शन किया और एसडीएम कोर्ट पहुंचकर नामांकन पर्चा दाखिल किया। भाजपा ने देर रात ही गजराज बिष्ट के नाम पर मोहर लगाई है। काफी कशमकश के बाद भाजपा ने यह टिकट गजराज के नाम का दिया है। वही गजराज बीच का कहना है कि पार्टी में सभी नेता एकजुट है

 

और एक-एक कार्यकर्ता उनका चुनाव लड़ने के लिए आतुर है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन में जहां सारे नेताओं में एकजुटता दिखाई दी। तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा में कई टिकट के दावेदार नामांकन में नहीं रहे। हालांकि भाजपा की वरिष्ठ नेता और सांसद अजय भट्ट सहित जिला अध्यक्ष और पूर्व मेयर सभी पार्टी की एकजुट की बात कहते दिखाई दिए।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top