Big breaking :-बस से बचने के चक्कर में खाई में गिरी बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-बस से बचने के चक्कर में खाई में गिरी बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत

भवाली । हल्द्वानी-भवाली नेशनल हाइवे में भूमियाधार क्षेत्र में एक बाइक अनियंत्रित होकर 60 फिट गहरी खाई में जा गिरी। जिसमे सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है।सूचना पर पहुची पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रख दिया है।

 

 

पुलिस के अनुसार हल्द्वानी-भवाली नेशनल हाइवे भूमियाधार के पास खुपी डांट क्षेत्र में भैंसियाछाना ब्लॉक कनारी छीना जिला अल्मोड़ा निवासी 35 वर्षीय पूरन सिंह पुत्र दिवान सिंह व राजेन्द्र सिंह पुत्र दिवान सिंह अपनी बाइक संख्या यूके 04 एएम 0531 अपाची से हल्द्वानी की तरफ जा रहे थे, इस बीच सामने से आती बस से बचने के चलते उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। युवक बाइक सहित 60 फिट गहरी खाई में जा गिरे। इस घटना में मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई।स्थानीय लोगो ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी

 

 

 

।मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों को खाई से रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहाँ दूसरे युवक को भी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पंचनामे की कार्यवाही के बाद मोर्चरी में रख दिया है और यूवकों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।भवाली के प्रभारी थानाध्यक्ष रोहिताश सिंह सागर ने बताया की शवों को मोर्चरी में रख दिया गया है। पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top