Big breaking :-घांघरिया से अटलाकोटी तक बर्फ के बीच जवानों ने बनाया रास्ता, पसरे 20 फीट ऊंचे हिमखंड, तसवीरें - News Height
TEHRI GARHWAL NEWS

Big breaking :-घांघरिया से अटलाकोटी तक बर्फ के बीच जवानों ने बनाया रास्ता, पसरे 20 फीट ऊंचे हिमखंड, तसवीरें

घांघरिया से अटलाकोटी तक बर्फ के बीच जवानों ने बनाया रास्ता, पसरे 20 फीट ऊंचे हिमखंड, तसवीरें

हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को यात्रियों के लिए खुल जाएंगे। इसे देखते हुए यात्रा मार्ग पर पड़े हिमखंडों व मार्ग पर पड़ी बर्फ को हटाने का काम जारी है।

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सेना और गुरुद्वारा के सेवादारों की ओर से बर्फ हटाने का काम जारी है। बृहस्पतिवार को सेना के जवानों ने घांघरिया से अटलाकोटी तक बर्फ हटाकर रास्ता खोल दिया है। शुक्रवार को जवान हेमकुंड साहिब पहुंच जाएंगे और फिर वहां से बर्फ हटाने का काम शुरू किया जाएगा।

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए बीते शनिवार को 418 इंजीनियरिंग कोर के 25 जवान सूबेदार जितेंद्र मल व हवलदार अमरदीप सिंह के नेतृत्व में घांघरिया पहुंच गए थे। साथ ही गुरुद्वारे के 18 सेवादार भी घांघरिया पहुंचे। मौसम खराब होने पर मंगलवार से बर्फ हटाने का काम शुरू हुआ था।

गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार तक जवानों ने घांघरिया से अटलाकोटी तक बर्फ हटाकर रास्ता खोल दिया। अब शुक्रवार को जवान और सेवादार हेमकुंड साहिब पहुंच जाएंगे।

वहां पर शौचालय, दरबार साहब के द्वार, डिस्पेंसरी और लंगर हॉल को खोला जाएगा। लक्ष्मण लोकपाल मंदिर का रास्ता भी बनाया जाएगा। हेमकुंड साहिब में बर्फ हटाने के बाद घांघरिया की तरफ बर्फ हटाते हुए रास्ता बनाया जाएगा।

हेमकुंड साहिब मार्ग पर अटलाकोटी में बड़े हिमखंड पसरे हुए हैं। इन्हें काटने में सेना के जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। इस बार जवान अपने साथ हैंड स्नो कटर भी ले गए हैं।

जिस स्थान पर बर्फ सख्त होगी वहां स्नो कटर से बर्फ हटाई जाएगी। यह बिजली से चलता है। इसके लिए गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से बिजली की व्यवस्था भी कराई जा रही है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top