Big breaking :-अंकिता हत्याकांड मामले में आया बड़ा अपडेट, पुलकित आर्य, सौरभ और अंकित पर आरोप हुए तय - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-अंकिता हत्याकांड मामले में आया बड़ा अपडेट, पुलकित आर्य, सौरभ और अंकित पर आरोप हुए तय

कोटद्वार। अदालत ने बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के तीनों आरोपितों पुलकित आर्य, सौरभ और अंकित पर आरोप तय कर दिए हैं।
कड़ी सुरक्षा के बीच आज पुलिस तीनों आरोपितों को जेल से अदालत लेकर पहुंची।

 

इस मामले की सुनवाई कोटद्वार की एडीजे प्रतिभा तिवारी की अदालत कर रही हैं। मामले की जांच कर रही एसआईटी की अदालत में दायर की गई चार्जशीट के आधार पर इन तीनों आरोपितों पर अदालत ने आरोप तय किए हैं,

 

 

जिसमें हत्या की 302 धारा सहित अन्य कई संगीन धाराएं लगाई गई हैं।
अब इस मामले की आगे नियमित सुनवाई की जाएगी। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 28 मार्च की तय की है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top