Big breaking :-उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से 227 रिक्त पदों की आई बड़ी UPDATE - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से 227 रिक्त पदों की आई बड़ी UPDATE

अन्वेषक कम संगणक एवं सहायक सांख्यिकीय अधिकारी परीक्षा-2023

एतद्वारा सूचित किया जाता है कि अन्वेषक कम संगणक / सहायक सांख्यिकीय अधिकारी परीक्षा-2023 के अन्तर्गत विभिन्न विभागों में समूह ‘ग’ के अन्तर्गत अन्वेषक कम संगणक एवं सहायक सांख्यिकी अधिकारी के रिक्त 227 पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु विज्ञापन संख्या-A-1/E-1/DR(ICC/ASO)/2023-24 दिनांक 07 फरवरी, 2024 प्रकाशित किया गया था। उक्त पदों पर चयन के संबंध में विज्ञापन के बिन्दु संख्या-14 के उपबिन्दु 33 में ‘अभ्यर्थियों को कम्प्यूटर संचालन के आधारभूत ज्ञान की परीक्षा एवं जिन विभागों / पदों हेतु संगत सेवानियमावली में टंकण परीक्षा का प्रावधान है में अर्ह एवं लिखित (मुख्य) परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किये जाने का उल्लेख है।

  • 1. इस सबंध में अन्वेषक कम संगणक (उच्च शिक्षा विभाग) की सेवा नियमावली उत्तराखण्ड (उच्च शिक्षा विभाग) समूह ग सेवा नियमावली-2011 के भाग-5 नियम-15 (9) एवं 15 (12) में उल्लिखित प्राविधान के क्रम में उक्त पद पर निम्नानुसार चयन किया जायेगा :-

(i) विज्ञापन के बिन्दु संख्या-14 के उपबिन्दु-33 के संबंध में अन्वेषक कम संगणक (उच्च शिक्षा विभाग) की संगत सेवानियमावली ‘उत्तराखण्ड (उच्च शिक्षा विभाग) समूह ‘ग सेवा नियमावली, 2011 के भाग-5, नियम 15 (12) के अनुक्रम में अन्वेषक कम संगणक (उच्च शिक्षा विभाग) पद पर चयन हेतु अभ्यर्थी द्वारा लिखित परीक्षा एवं हिन्दी कम्प्यूटर टंकण परीक्षा में प्राप्त कुल अंको के आधार पर योग्यता सूची बनायी जायेगी।

(ii) अन्वेषक कम संगणक (उच्च शिक्षा विभाग) की सेवा नियमावली उत्तराखण्ड (उच्च शिक्षा विभाग) समूह ग सेवा नियमावली-2011 के भाग-5 नियम 15 (9) के क्रम में अन्वेषक कम संगणक लिखित (वस्तुनिष्ठ प्रकार) परीक्षा-2023 में अन्वेषक कम संगणक (उच्च शिक्षा विभाग) पद के सापेक्ष न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को कम्प्यूटर पर हिन्दी टंकण परीक्षा हेतु बुलाया जाय। इस हेतु 01 पद के सापेक्ष 06 अभ्यर्थियों को बुलाया जाय। उक्त पद हेतु हिन्दी टंकण परीक्षा 50 अंक की होगी। प्रत्येक त्रुटि के लिए 1/4 अंक की कटौती होगी।

(iii) हिन्दी टंकण परीक्षा के संबंध में अंकों का विवरण एवं प्रावधान निम्नवत् होगाः-

हिन्दी टंकण के परीक्षण हेतु 10 मिनट की अवधि में टंकण करने हेतु एक प्रश्न पत्र दिया जायेगा। हिन्दी टंकण में कम्प्यूटर पर 4000 की डिप्रेशन (4000 Key Depression Per Hour) प्रति घंटा की गति होना आवश्यक है। (अर्थात 10 मिनट की

 

अवधि में न्यूनतम 667 की डिप्रेशन करने आवश्यक है) 4000 की डिप्रेशन प्रति घंटा (अर्थात 667 की डिप्रेशन) की गति प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को 20 अंक दिये जायेंगे। तदोपरान्त निम्नलिखित क्रम में अतिरिक्त अंक प्राविधानित हैं-

गति

अंक

4000 की-डिप्रेशन

20 अंक

4001 से 5000 की-डिप्रेशन

25 अंक

5001 से 6000 की-डिप्रेशन

30 अंक

6001 से 7000 की-डिप्रेशन

35 अंक

7001 से 8000 की-डिप्रेशन

40 अंक

8001 से 9000 की-डिप्रेशन

45 अंक

9000 से अधिक (अधिकतम अंक)

50 अंक

नोटः- कम्प्यूटर टंकण परीक्षा (हिन्दी) 50 अंक की होगी, जिसमें 4000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा की गति अनिवार्य होगी अर्थात उस अभ्यर्थी को उत्तीर्ण घोषित किया जायेगा। 4000 की-डिप्रेशन से कम गति प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित नही किया जायेगा।

2. उक्त विज्ञापन के बिन्दु संख्या-02 के उपबिन्दु-06 पर विज्ञापित अन्वेषक कम संगणक (सहकारी समितियां) बिन्दु संख्या-08 में विज्ञापित सांख्यिकीय सहायक एवं बिन्दु संख्या-09 में विज्ञापित अन्वेषक / संगणक (महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग) पद के सापेक्ष लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों की विज्ञापन के परिशिष्ट-02 में संलग्न परीक्षा योजना के अनुसार कम्प्यूटर संचालन की आधारभूत परीक्षा ली जायेगी।

उपर्युक्त के अतिरिक्त प्रश्नगत विज्ञापन की शेष शर्ते यथावत रहेंगी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top