UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :- STF को बड़ी सफलता, दो हाथी दांत के साथ तीन वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखंड एसटीएफ, यूपी एसटीएफ तथा वाइल्ड लाइफ क्राइम कस्ट्रोल ब्यूरो दिल्ली की टीम ने आज एक ज्वाइंट आपरेश में बरेली क्षेत्र से तीन वन्य जीव तस्कारों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो हाथी दांत बरामद किए हैं। तस्करों के विरुद्ध थाना सीवीगंज, बरेली में वन्यजीव अधिनियम में केस दर्ज किया गया है।

उत्तराखंड एसटीएफ के एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि एसटीएफ को उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जनपदों में वन्यजीव अंगो की तस्करी का इनपुट मिल रहा था, जिस पर एसटीएफ की एक टीम को गोपनीय रुप से इस पर कार्यवाही हेतु लगाया गया था। आज इन तस्करों का भारी मात्रा में वनजीव अंगो के साथ बरेली में लोकेशन मिलने पर उत्तराखंड एसटीएफ के सीओ आरबी चमोला के नेतृत्व में उत्तराखण्ड एसटीएफ, यूपी एसटीएफ तथा डब्ल्यूसीसीबी दिल्ली की संयुक्त टीम ने बरेली के थाना सीवी गंज क्षेत्र में रेड कर तीन अन्तर्राज्यीय वनजीव तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो अदद हाथी दांत (करीब सवा तीन फुट लंबाई के) बरामद किए।

भुल्लर ने बताया कि हाथी का शिकार कब, कहां और किस तरह किया गया, यह पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। उन्होंने बताया कि पकड़े गए तस्करों के विरुद्ध थाना सीवीगंज जनपद बरेली में वन्यजीव अधि0 (वाइल्ड लाइफ एक्ट) के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर लम्बे समय से वन्यजीव अंगो की तस्करी में लिप्त थे। एसटीएफ की इस कार्यवाही में मुख्य आरक्षी महेन्द्र गिरि, मुख्य आरक्षी किशोर कुमार व आरक्षी दीपक भट्ट की विशेष भूमिका रही।

गिरफ्तार अभियुक्त
1. आदित्य विक्रम पुत्र सत्येंद्र सिंह, निवासी मां वैष्णो कुंज, ग्रीन पार्क, थाना बारादरी, जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश। उम्र 24 वर्ष।
2. नत्था सिंह पुत्र स्व. गुरदयाल सिंह निवासी गंगा बेहड़ फॉर्म, थाना मिगहसन, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश। हाल नानकमत्ता गुरुद्वारा, थाना नानकमत्ता, जनपद उधम सिंह नगर। उम्र 45 वर्ष।
3. करण सिंह पुत्र स्व. सेवाराम निवासी, गली नंबर 1 मकान नंबर 3 थाना बारादरी, जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश। उम्र 40 वर्ष।

गिरफ्तार करने वाली टीम
उत्तराखण्ड एसटीएफ
1. निरीक्षक एम0पी0सिंह
2. उ0नि0 केजी मठपाल
3. मु0आ0 महेन्द्र गिरि
4. मु0आ0 किशोर कुमार
5. आरक्षी दीपक भट्ट
6. आरक्षी मोहित वर्मा
7. मु0आ0 रविन्द्र बिष्ट

यूपी एसटीएफ टीम
1.उप निरीक्षक राशिद अली
2.हेड कांस्टेबल संदीप कुमार 3.कांस्टेबल शिव ओम पाठक
4.कांस्टेबल संजय यादव
5.हेड कांस्टेबल खान मोहम्मद
6.हेड कांस्टेबल चालक मनोज अवस्थी

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Swati Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top