Big breaking :-डोईवाला की जनता को बड़ी राहत, उप जिला चिकित्सालय बनाने का आदेश जारी, स्थानीय लोगो ने कहा स्वास्थ्य मंत्री को धन्यवाद - News Height
UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-डोईवाला की जनता को बड़ी राहत, उप जिला चिकित्सालय बनाने का आदेश जारी, स्थानीय लोगो ने कहा स्वास्थ्य मंत्री को धन्यवाद

आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के शासकीय आवास पर जाकर उनका धन्यवाद और आभार प्रेषित किया गया हमारे संगठन की मांग और हमारी डोईवाला विधानसभा की जनता की वर्षो पुरानी मांग को देखते हुए माननीय मंत्री जी ने डोईवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उपजिला चिकित्सालय बनाने की सहमति प्रदान करते हुए शासनादेश जारी कर दिया है आप सभी नर्सिंग साथियों को, हमारे पूरे स्वास्थ्य विभाग को, हमारी डोईवाला की जनता को,

 

 

 

बहुत-बहुत बधाई और इस कार्य के लिए मैं अपनी डोईवाला विधानसभा के माननीय विधायक बृजभूषण गैरोला जी और माननीय मंत्री जी, सचिव स्वास्थ्य और महानिदेशक स्वास्थ्य जी का दिल की गहराइयों से अपने संगठन की तरफ से भी धन्यवाद करता हूं की उप जिला चिकित्सालय डोईवाला में IPHS के मानक अनुसार चिकित्सा अधिकारी,नर्सिंग अधिकारी और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की जल्द ही तैनाती की जाएगी

 

 

 

और अब हमारे अस्पताल में हमारे क्षेत्र की सभी जनता को सुलभ और सस्ता इलाज मिलेगा हम सभी डोईवाला विधानसभा सभा की जनता की इस वर्षों पुरानी लंबित मांग को जो पूरा किया गया उसके लिए माननीय मंत्री जी का और विधायक जी का एक बार फिर से कोटि कोटि धन्यवाद और आभार

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top