पौड़ी नगर पालिका में बड़ा सियासी मोड़, निर्दलीय अध्यक्ष हिमानी नेगी समेत कई नेता भाजपा में शामिल
पौड़ी की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतकर अध्यक्ष बनीं हिमानी नेगी ने अब औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उनके साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी, एवं अन्य कई लोग भी भाजपा में शामिल हुए।

देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवप्रवेशी नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।
बताया जा रहा है कि अध्यक्ष पद पर एक वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद यह निर्णय लिया गया। 2027 के चुनावों से पहले पौड़ी में भाजपा की यह बड़ी राजनीतिक उपलब्धि मानी जा रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





