UTTRAKHAND NEWS

Big breaking :-केदारनाथ धाम से बड़ी खबर, अब ऐसे होगा घोड़े खच्चरो का संचालन

श्री केदारनाथ धाम यात्रा वर्ष 2023 के सफल संचालन तथा यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा के दृष्टिगत उत्तराखण्ड शासन के कार्यालय पत्र  22 पशुपालन अनुभाग-1 देहरादून दिनांक 01 मई, 2023 के द्वारा केदारनाथ यात्रा मार्ग हेतु कुल 5000 अश्ववंशीय पशु की क्षमता जिसमें 4000 ( चार हजार ) यात्रा एवं 1000 सामग्री ढुलान हेतु निर्धारित की गयी है।

 

 

चूंकि वर्तमान तक लगभग 5100 यात्रा हेतु तथा 1300 माल ढुलान हेतु घोड़ा – खच्चर पंजीकृत किये जा चुके हैं, इस प्रकार यात्रा मार्ग हेतु निर्धारित की गई घोड़े – खच्चरों की संख्या के सापेक्ष पंजीकृत घोड़े – खच्चरों की संख्या अधिक नही है ।

 

 

 

इस कारण यात्रियों की मांग की पूर्ति करने हेतु पंजीकृत प्रत्येक घोड़े – खच्चरों को लगभग प्रतिदिन यात्रियों को पैदल यात्रा मार्ग पर लाना तथा ले जाना पड़ता । जिस कारण घोड़े – खच्चरों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। चूंकि आगामी दिनों में यात्रियों की संख्या में निरन्तर वृद्धि होने की सम्भावना है।

 

 

 

 

यदि पंजीकृत घोड़े खच्चरों की संख्या की गई तो वर्तमान में पंजीकृत घोड़े – खच्चरों पर प्रतिदिन यात्रियों को लाने तथा जाने का दबाव पड़ेगा, जिससे आराम न मिलने की स्थिति में उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, तथा वृद्धि नही घोड़े – खच्चरों पर कार्य करने का कार्यबोझ और अधिक बढ़ेगा। घोड़े खच्चरों के स्वास्थय व यात्रियों की मांग की आपूर्ति के दृष्टिगत अधिक संख्या मे घोड़े खच्चरों का पंजीकरण किये जाने की आवश्यकता है।

 

 

 

साथ ही अन्य जनपदों मुख्यतः चमोली तथा उत्तरकाशी के घोड़ा – खच्चर स्वामियों के पंजीकरण किये जाने के अनुरोध भी प्राप्त हो रहे हैं। जिस हेतु यात्रा मार्ग पर चलने वाले यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत शासन द्वारा घोड़े खच्चर हेतु निर्धारित संख्या के अनुरूप यात्रा को सुनियोजित प्रकार से संचालित किये जाने हेतु पैदल यात्रा मार्ग पर संचालित घोड़े – खच्चरों को

 

 

 

साप्ताहिक चक्रानुक्रम में संचालित करने का निर्णय लिया गया है। श्री केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग पर घोड़े – खच्चरों के साप्ताहिक चक्रानुक्रम में संचालित किये जाने का क्रम निम्नानुसार है-

सोमवार को यात्रा मार्ग पर रूद्रप्रयाग एवं चमोली जनपद के पंजीकृत घोड़े खच्चर संचालित होंगे।

मंगलवार को यात्रा मार्ग पर रूद्रप्रयाग एवं उत्तरकाशी जनपद के पंजीकृत घोड़े-खच्चर संचालित होंगे।

• बुद्धवार को यात्रा मार्ग पर रूद्रप्रयाग एवं चमोली जनपद के पंजीकृत घोड़े खच्चर संचालित होंगे।

वृहस्पतिवार को यात्रा मार्ग पर रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी एवं अन्य जनपदों के पंजीकृत घोड़े – खच्चर संचालित होंगे।

• शुक्रवार को यात्रा मार्ग पर रूद्रप्रयाग एवं चमोली जनपद के पंजीकृत घोड़े खच्चर संचालित

होंगे। शनिवार को यात्रा मार्ग पर रूद्रप्रयाग एवं उत्तरकाशी जनपद के पंजीकृत घोड़े – खच्चर संचालित होंगे।

रविवार को यात्रा मार्ग पर रूद्रप्रयाग एवं अन्य जनपदों के पंजीकृत घोड़े खच्चर संचालित

होंगे।

इस चक्रानुक्रम का आगामी दिवसों में इसी प्रकार अनुपालन किया जायेगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू समझा जायेगा ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 गूगल न्यूज़ ऐप पर फॉलो करें


अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -

👉 www.thetruefact.com

👉 www.thekhabarnamaindia.com

👉 www.gairsainlive.com

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top