Big breaking :-राज्य आंदोलनकारियों के लिए बड़ी खबर, 10% क्षैतिज आरक्षण को लेकर प्रवर समिति की अंतिम बैठक खत्म, ड्राफ्ट तैयार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-राज्य आंदोलनकारियों के लिए बड़ी खबर, 10% क्षैतिज आरक्षण को लेकर प्रवर समिति की अंतिम बैठक खत्म, ड्राफ्ट तैयार

 

राज्य आंदोलनकारियों के लिए बड़ी खबर, 10% क्षैतिज आरक्षण को लेकर प्रवर समिति की अंतिम बैठक खत्म, ड्राफ्ट तैयार

– राज्य आंदोलनकारी के लिए देहरादून से बड़ी खबर है। बता दे कि आज प्रवर समिति की अंतिम बैठक विधानसभा में आयोजित की गई जिसमें तमाम विधायक पहुंचे। वहीं वित्त मंत्री और प्रवर समिति के सदस्य प्रेमचंद अग्रवाल ने जानकारी देते हैं बताया कि प्रवर समिति ने अपना ड्राफ्ट तैयार कर ली है जो कि आंदोलनकारी के हक में है।

 

 

 

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि जो काम प्रवर समिति को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के संदर्भ मे़ सोपा गया था वह काम आज पूरा हो गया है और जो भी इस दौरान बैठकें हुई थी उन्होंने तमाम बैठकों के निष्कर्ष के आधार पर जो ड्राफ्ट तैयार किया गया है वो आंदोलनकारियों के हित में है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रवर समिति का काम आज पूरा हो गया है और अब ये प्रतिवेदन विधानसभा अध्यक्षा को सौंपा जाएगा और जिस दिन वह यहां उपलब्ध होगी तो यह निवेदन उनको सौंपा जाएगा।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top