Big breaking :-बड़ा एक्शन: बनभूलपुरा थाना अंतर्गत 120 शस्त्र लाइसेंस निरस्त - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-बड़ा एक्शन: बनभूलपुरा थाना अंतर्गत 120 शस्त्र लाइसेंस निरस्त

हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा में बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए दंगे के बाद से लगातार प्रशासन एवं पुलिस की कार्रवाई जारी है। अब नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कड़ा एक्शन लेते हुए थाना बनभूलपुरा के अंतर्गत 120 शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।

 

बताया कि मामले की संवेदनशीलता और हालातों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ऐसे में वहां के 120 शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। फिलहाल अभी वहां पर कर्फ्यू जारी है, लेकिन जरूरत के सामान को प्रशासन द्वारा वहां के रहने वाले लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अभी और शस्त्र लाइसेंस की जांच की जा रही है और उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top