Big breaking :-हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार अचानक से बनी आग का गोला - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार अचानक से बनी आग का गोला

हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार अचानक से बनी आग का गोला

हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर मंगलवार 17 सितंबर देर शाम को बड़ा हादसा हो गया. देहरादून जिले के रायवाला में मोतीचूर फ्लाईओवर के ऊपर तेज रफ्तार कार अचानक से आग का गोला बन गई. कार सवार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. यदि थोड़ी भी देर हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था.

बताया जा रहा है कि दिल्ली नंबर की कार हरिद्वार से देहरादून की तरफ जा रही थी. जैसे ही कार हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर मोतीचूर फ्लाईओवर के ऊपर पहुंची, तभी उसमें आग गई. कार में आग की लपटे उठती देख अंदर बैठे सभी लोग तुरंत कार से उतर दूर हो गए. उनके कार से उतरते ही आग अचानक से भड़क गई. कार में भीषण आग लगने के कारण हाईवे पर जाम लग गया था.

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया. कार में आग कैसे लगी इस बारे में अभीतक कुछ पता नहीं चल पाया है. वहीं इस घटना के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए रायवाला थाना प्रभारी देवेंद्र चौहान ने बताया कि फिलहाल इतना स्पष्ट हो पाया है कि कार में दो लोग सवार थे. दोनों रायवाला की रहने वाले है. कार में आग लगने का कारणों का पता लगाया जा रहा है.

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top