Big breaking :-दवा कंपनी में बड़ा हादसा, अचानक से कई महिला कर्मचारी हुई बेहोश, हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती - News Height
UDHAMSINGH NAGAR NEWS

Big breaking :-दवा कंपनी में बड़ा हादसा, अचानक से कई महिला कर्मचारी हुई बेहोश, हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

दवा कंपनी में बड़ा हादसा, अचानक से कई महिला कर्मचारी हुई बेहोश, हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

काशीपुर: उत्तराखंड के काशीपुर में गुरुवार 19 सितंबर को दवा कंपनी में अचानक से एक साथ कई महिला कर्मचारी बेहोश हो गई. बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम को कंपनी में कोई दुर्गंध फैली, जिसके बाद अचानक से एक बाद एक कई महिला कर्मचारी बेहोश होती चली. इस घटना के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई.

 

 

 

कंपनी के मैनेजमेंट ने तत्काल बेहोश महिला कर्मचारियों को काशीपुर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक काशीपुर में मुरादाबाद रोड पर दवा फैक्ट्री है. बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह सभी कर्मचारी फैक्ट्री में काम कर रहे थे, लेकिन अचानक से कुछ महिलाओं का दम घूटने लगा. साथ ही महिलाओं को चक्कर भी आने लगे.

 

बताया जा रहा है कि इसके बाद 6 से ज्यादा महिला कर्मचारी अचानक से बेहोश हो गया. महिला कर्मचारियों के बेहोश होते ही कंपनी में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. फैक्ट्री का मैनेजर और उनकी टीम तत्काल महिलाओं काशीपुर के निजी हॉस्पिटल में लेकर गई, जहां महिला कर्मचारियों का इलाज चल रहा है. कंपनी के एचआर मैनेजर ने बताया कि फैक्ट्री में कोई केमिकल गिर गया था, जिसकी वजह से दुर्गंध फैली, जिसे महिलाएं बर्दाश्त नहीं कर पाई. ऐसे में कुछ महिला कर्मचारी बेहोश हो गई, जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. सभी महिलाओं फिलहाल पूरी तरह से स्वस्थ है.

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top