Big breaking :-उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने भूपेंद्र कंडारी, सुरेंद्र डसीला महामंत्री व अनिल चंदोला बने कोषाध्यक्ष - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष बने भूपेंद्र कंडारी, सुरेंद्र डसीला महामंत्री व अनिल चंदोला बने कोषाध्यक्ष

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष पद पर भूपेंद्र कंडारी चुनाव जीते। कंडारी ने सीधे मुकाबले में अरुण शर्मा को हराया।

महामंत्री पद पर सुरेंद्र डसीला ने विनोद पुंडीर को हरा कर चुनाव जीता। कोषाध्यक्ष पद पर अनिल चन्दोला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुलोचना पयाल, संयुक्त मंत्री (महिला) पद पर रश्मि खत्री को जीत हासिल हुई है।

 

इसके अलावा नौ कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। रविवार की सुबह हुए मतदान में 356 में से 318 ने मतदान किया। रविवार की देर रात तक चली मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किये गए।

निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य के लिए कुल मिले मत

किशोर रावत – 191
दीपक बर्थवाल – 212
पंकज भट्ट -177
मनवर सिंह रावत -272
मोहम्मद असद – 179
रमन कुमार जायसवाल -179
संदीप बडोला -241
शूरवीर सिंह भंडारी – 207
योगेश रतूड़ी -177

अंबुज शर्मा – 140 व दीपक छाबड़ा – 162 कार्यकारिणी में नहीं चुने गए

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top