Big breaking :-गजब जलवा हैं भाई मिश्रा जी का वर्तमान कार्यभार के साथ देहरादून भी देखेंगे - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-गजब जलवा हैं भाई मिश्रा जी का वर्तमान कार्यभार के साथ देहरादून भी देखेंगे

देहरादून राजधानी देहरादून में एक बार फिर से जिला आबकारी अधिकारी के लिये आबकारी मुख्यालय में तैनात प्रभा शंकर मिश्रा उप आबकारी आयुक्त को भेजा गया है। कैलाश बिंजोला जो कि ओवर रेटिंग के आरोपो में हटाए गये है उनके हटते ही ये बात जग जाहिर भी हो चुकी थी आबकारी मुख्यालय मे कई महत्वपूर्ण दायित्वों की जिम्मेदारी के साथ साथ देहरादून का जिम्मा भी अब बतौर जिला आबकारी अधिकारी अलग से देखेंगें। मिश्रा इससे पहले भी हरिदार और देहरादून मे प्रभारी बनाकर भेजे जा चुके है। हरिदार में मिश्रा लंबे अरसे तक संबद्धता के आधार पर तैनात रह चुके है

 

श्री कैलाश चन्द्र बिन्जोला, जिला आबकारी अधिकारी, देहरादून को अग्रिम आदेशों तक के लिए कार्यालय आबकारी आयुक्त, उत्तराखण्ड, देहरादून सम्बद्ध किये जाने के दृष्टिगत प्रशासनिक हित में श्री प्रभाशंकर मिश्रा, उप आबकारी आयुक्त, कार्यालय आबकारी आयुक्त, उत्तराखण्ड, देहरादून को अग्रिम आदेशों तक के लिए जिला आबकारी अधिकारी, देहरादून के पद पर सम्बद्ध किया जाता है। अग्रिम आदेशों तक श्री प्रभाशंकर मिश्रा, उप आबकारी आयुक्त कार्यालय आबकारी आयुक्त, उत्तराखण्ड, देहरादून में आवंटित कार्यों के साथ-साथ अतिरिक्त रूप से जिला आबकारी अधिकारी, देहरादून के पद के कार्यों का भी निवर्हन करेंगें, जिस हेतु श्री मिश्रा को कोई अतिरिक्त भत्ता देय नहीं होगा।

उपरोक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top