Big breaking :-भगत दा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, जिन्होंने 60 साल राज किया उन्हें प्रत्याशी नहीं मिल रहे - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-भगत दा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, जिन्होंने 60 साल राज किया उन्हें प्रत्याशी नहीं मिल रहे

चमोली:- जिन्होंने 60 साल राज किया उन्हें प्रत्याशी नहीं मिल रहे-भगतदा

थराली विधानसभा के देवाल मे महाशिवरात्रि मेले में पहुंचे महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने लोकसभा चुनाव पर बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी फिर एक बार लोकसभा चुनाव में फतह हासिल करेगी वहीं कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने 60 साल देश पर राज किया उस पार्टी को लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं

 

वहीं मनीष खंडूरी के कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी में शामिल होने की खबर पर थराली विधायक भूपालराम टम्टा ने कहा कि मनीष खंडूरी के परिवार का बीजेपी से पुराना नाता है और बीजेपी से उनका परिवार का रिश्ता है ऐसे में यदि वे बीजेपी में शामिल होते हैं तो इससे आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को और मजबूती मिलेगी विधायक टम्टा ने कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी की बूथ स्तर तक सभी तैयारियां पूरी हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी फिर एक बार 2024 का लोकसभा चुनाव जीतेगी

 

 

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top