Big breaking :-अपने गांव जा रहे व्यक्ति पर भालू ने किया हमला, बुरी तरह हुआ लहूलुहान, हायर सेंटर रेफर - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-अपने गांव जा रहे व्यक्ति पर भालू ने किया हमला, बुरी तरह हुआ लहूलुहान, हायर सेंटर रेफर

अपने गांव जा रहे व्यक्ति पर भालू ने किया हमला, बुरी तरह हुआ लहूलुहान, हायर सेंटर रेफर

गांव भूलियाडा जा रहे राजकुमार पर भालू ने हमला कर दिया। इस दौरान शोर मचाने पर भालू भाग गया। लेकिन राजकुमार बुरी तरह से घायल हो गया।

चमोली के नारायणबगड़ में अपने गांव जा रहे एक व्यक्ति पर अचानक भालू पर हमला कर दिया। भालू के हमले में व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से हायर सेंटर भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार देर शाम की है। अपने गांव भूलियाडा जा रहे राजकुमार (40) पुत्र रामूलाल पर भालू ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर भालू भाग गया। गंभीर रूप से घायल राजकुमार को परिजन उपचार के लिए नारायणबगड़ लाए।

पीएचसी के चिकित्साधिकारी डा.नवीन डिमरी ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद राजकुमार को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। इधर, भालू के हमले की सूचना पर वन कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली और घायल राजकुमार को विभागीय नियमानुसार मुआवजा राशि देने का आश्वासन दिया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top