Big breaking :-प्रदेश में सभी बार एसोसिएशनों की चुनाव प्रक्रिया पर रोक, बार काउंसिल ने इसलिए जारी किए निर्देश - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-प्रदेश में सभी बार एसोसिएशनों की चुनाव प्रक्रिया पर रोक, बार काउंसिल ने इसलिए जारी किए निर्देश

प्रदेश में सभी बार एसोसिएशनों की चुनाव प्रक्रिया पर रोक, बार काउंसिल ने इसलिए जारी किए निर्देश

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने उत्तर प्रदेश बार काउंसिल को भेजे अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि बार काउंसिल चुनाव सम्पन्न होने तक राज्य की किसी भी बार एसोसिएशन में न तो चुनाव कराए जाएं और ना ही किसी नए चुनाव की अधिसूचना जारी हो।

उत्तराखंड बार काउंसिल ने राज्य की सभी बार एसोसिएशनों को उनके चुनाव तत्काल प्रभाव से स्थगित करने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश बार चुनाव की तैयारियों को सुचारू और व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से जारी किया गया है। इस निर्णय के बाद अब राज्य की सभी बार एसोसिएशनों को बार काउंसिल चुनाव के संपन्न होने तक इंतजार करना होगा।

 

गुरुवार को बार काउंसिल अध्यक्ष की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि कई राज्यों की तरह उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव भी नियत हैं और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार इन्हें 31 मार्च 2026 से पहले हर हाल में संपन्न कराना अनिवार्य है।

काउंसिल ऑफ इंडिया ने उत्तर प्रदेश बार काउंसिल को भेजे अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि बार काउंसिल चुनाव सम्पन्न होने तक राज्य की किसी भी बार एसोसिएशन में न तो चुनाव कराए जाएं और ना ही किसी नए चुनाव की अधिसूचना जारी हो। इससे काउंसिल चुनाव बिना किसी अव्यवस्था के सफलतापूर्वक संपन्न कराए जा सकें।

इसी के अनुपालन में उत्तराखंड बार काउंसिल ने निर्देश दिया है कि प्रदेश की सभी बार एसोसिएशनों में प्रस्तावित या चल रहे चुनाव तत्काल स्थगित किए जाएं। जब तक काउंसिल चुनाव पूरा नहीं होता तब तक मौजूदा कार्यकारिणी यथास्थिति में कार्य संचालन करती रहे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top