Big breaking :-वन अनुसंधान संस्थान में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक, सुरक्षा व्यवस्था का हवाला… पर चर्चाएं कुछ और - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-वन अनुसंधान संस्थान में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक, सुरक्षा व्यवस्था का हवाला… पर चर्चाएं कुछ और

वन अनुसंधान संस्थान में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक, सुरक्षा व्यवस्था का हवाला… पर चर्चाएं कुछ और

शनिवार और रविवार को संख्या और बढ़ जाती है लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए फिलहाल वन अनुसंधान संस्थान प्रबंधन ने इस पर रोक लगा दी है। इस संबंध में कुल सचिव विकास राणा ने आदेश जारी किया है।
वन अनुसंधान संस्थान में दर्शकों के प्रवेश पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी गई है। रोक लगाने के पीछे सुरक्षा व्यवस्था का हवाला दिया गया है। वन अनुसंधान संस्थान के संग्रहालय और भवन को देखने के लिए प्रतिदिन पांच से सात सौ तक लोग पहुंचते हैं। शनिवार और रविवार को संख्या और बढ़ जाती है लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए फिलहाल वन अनुसंधान संस्थान प्रबंधन ने इस पर रोक लगा दी है। इस संबंध में कुल सचिव विकास राणा ने आदेश जारी किया है।

इसमें कहा गया है कि सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत संस्थान परिसर में सभी पर्यटकों (सुबह व शाम को भ्रमण करने वालों के अतिरिक्त) के लिए तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक अस्थायी तौर पर प्रवेश बंद रहेगा। केवल पूर्व अनुमति के तहत शैक्षणिक भ्रमण पर ही संस्थान में प्रवेश की अनुमति मिलेगी।

सुरक्षा व्यवस्था में किया जा रहा परिर्वतन : राणा
संस्थान के जारी आदेश में सुरक्षा का हवाला देकर पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है लेकिन कारण का उल्लेख नहीं किया गया। ऐसे में इसे हाल फिलहाल कई सुरक्षा कर्मचारियों को हटाने से जोड़कर देखे जाने की चर्चाएं हैं। इस संबंध में कुलसचिव विकास राणा का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था में कुछ परिवर्तन किया जा रहा है, जिसके तहत यह कदम उठाया गया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top