Big breaking :-परमार्थ घाट पर गंगा में नहाने गया बागेश्वर का युवक डूबकर लापता, तलाश में नहीं लगा कोई सुराग - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-परमार्थ घाट पर गंगा में नहाने गया बागेश्वर का युवक डूबकर लापता, तलाश में नहीं लगा कोई सुराग

परमार्थ घाट पर गंगा में नहाने गया बागेश्वर का युवक डूबकर लापता, तलाश में नहीं लगा कोई सुराग

युवक ने स्नान के दौरान पहली बार डुबकी लगाई और बाहर आ गया। फिर दूसरी बार भी ऐसे ही किया, लेकिन जब तीसरी बार नहाने के लिए गंगा में उतरा तो वह पानी के बहाव की चपेट में आ गया और गंगा में डूबकर लापता हो गया।

उत्तरी हरिद्वार के एक आश्रम में रह रहा बागेश्वर निवासी युवक गंगा में नहाते समय डूबकर लापता हो गया। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया।

पुलिस के अनुसार, नवीन चंद पाठक (26) निवासी बागेश्वर यहां विवेकस्थली आश्रम भागीरथी नगर भूपतवाला में रहकर करीब तीन महीने से पूजा-पाठ सीख रहा था। शनिवार देर शाम नवीन परमार्थ घाट पर पूजा अर्चना करने के बाद स्नान करने लगा। बताया गया कि पहली बार डुबकी लगाई और बाहर आ गया। फिर दूसरी बार भी ऐसे ही किया, लेकिन जब तीसरी बार नहाने के लिए गंगा में उतरा तो वह पानी के बहाव की चपेट में आ गया और गंगा में डूबकर लापता हो गया

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। देर शाम तक एसडीआरएफ, जल पुलिस की टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन कुछ सुराग नहीं लग पाया। रविवार को भी खोजबीन की गई मगर शाम तक पता नहीं चला। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि गंगा में युवक की तलाश की जा रही है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top