Big breaking :-राजीव जैन के पडोसी के घर से मिला बैग, ED ने किया बरामद, क्या मिला देखिए वीडियो में - News Height
उत्तराखंड

Big breaking :-राजीव जैन के पडोसी के घर से मिला बैग, ED ने किया बरामद, क्या मिला देखिए वीडियो में

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस नेता राजीव जैन के देहरादून और दिल्ली स्थित आवासों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को छापा मारा है। ईडी को प्रॉपर्टी खरीद और धन शोधन की शिकायत मिली थी। राजीव जैन का शहर में प्रॉपर्टी का बड़ा कारोबार है। ईडी की टीम को राजीव जैन की कोठी के बगल वाले मकान की छत से एक बैग बरामद हुआ है।

ब्राह्मनवाला स्थित रोचिपुरा में कांग्रेस नेता राजीव जैन के आवास, उनके रिश्तेदार सहित कुछ अन्य घरों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापे पड़े हैं। सुबह ही ईडी की टीम ने इन घरों में डेरा जमा दिया। घरों पर सर्च अभियान के साथ-साथ प्रॉपर्टी के दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

बताया जा रहा है ईडी को प्रॉपर्टी खरीद व धन शोधन की शिकायत मिली थी। ईडी सुरक्षा को लेकर सीआईएसएफ की टीम साथ लेकर आई है। राजीव जैन को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का करीबी बताया जाता है। राजीव जैन का शहर में प्रॉपर्टी का बड़ा कारोबार। बताया जा रहा है जैन के दो घर दिल्ली में भी हैं, वहां भी ईडी ने छापे मारे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ईडी की टीम को राजीव जैन की कोठी के बगल वाले मकान की छत से एक बैग बरामद हुआ है। बैग में प्रॉपर्टी के कागजात और लेन देन के दस्तावेज होने की सम्भवना जताई जा रही हैं

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top