Big breaking :-बदरीनाथ के कपाट खुलने की प्रक्रिया: डिम्मर गांव पहुंचा गाड़ू घड़ा तेल कलश यात्रा , पांच दिन यहीं होगी पूजा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-बदरीनाथ के कपाट खुलने की प्रक्रिया: डिम्मर गांव पहुंचा गाड़ू घड़ा तेल कलश यात्रा , पांच दिन यहीं होगी पूजा

बदरीनाथ के कपाट खुलने की प्रक्रिया: डिम्मर गांव पहुंचा गाड़ू घड़ा तेल कलश यात्रा , पांच दिन यहीं होगी पूजा

भगवान बदरीविशाल के अभिषेक के लिए पिरोया गया तिलों का तेल का गाड़ू घड़ा शुक्रवार को देर शाम डिम्मर गांव पहुंचा। ग्रामीणों ने गांव के चौंरी चौक में यात्रा का स्वागत किया और पुष्प वर्षा के साथ तेल कलश की पूजा की। इसके बाद तेल कलश को श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में विराजमान कराया गया। अब पांच दिनों तक तेल कलश की मंदिर में विधि विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी

शुक्रवार शाम को गाड़ू घड़ा तेल कलश यात्रा गौचर पहुंची। यहां लोगों ने तेल कलश के दर्शन किए। इसके बाद चटवापीपल, कर्णप्रयाग होते हुए यात्रा देर शाम डिम्मर गांव पहुंची। डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के आशुतोष डिमरी ने बताया कि 30 अप्रैल को श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर से तेल कलश बाहर लाया जाएगा।

 

इसके बाद सिमली होते हुए बदरीनाथ के लिए तेल कलश यात्रा रवाना होगी। इस दौरान सचिव भगवती प्रसाद डिमरी, शैलेंद्र डिमरी, हरीश डिमरी, नरेश चंद्र, कमलेश डिमरी, मुकेश डिमरी, हेमचंद्र डिमरी आदि मौजूद थे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top