Big breaking :-दुपहिया वाहनों के लिए खोल दिया गया बद्रीनाथ हाईवे, अब तक निकाले इतने फसें श्रद्धालु - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-दुपहिया वाहनों के लिए खोल दिया गया बद्रीनाथ हाईवे, अब तक निकाले इतने फसें श्रद्धालु

जोशीमठ में बदरीनाथ हाईवे पैदल आवाजाही के लिए सुचारू हो गया है। चार दिनों से फंसे दोपहिया वाहनों को निकालने का काम शुरू हो गया है। पहले पैदल आवाजाही करने वालों को निकाला जा रहा है। उपजिलाधिकारी जोशीमठ ने बताया कि तीन हजार फंसे तीर्थ यात्रियों में से 1500 को निकाल दिया गया।

गोविंदघाट से लेकर जोशीमठ तक करीब 3000 श्रद्धालु जगह-जगह फंसे हुए हैं। दूसरी ओर बदरीनाथ जा रहे श्रद्धालु हाईवे न खुलता देख पीपलकोटी (बदरीनाथ से 80 किमी पहले) से धरती को नमन कर लौटने लगे हैं।

नौ जुलाई को सुबह जोशीमठ के पास चुंगीधारा में पहाड़ी से चट्टान का एक हिस्सा टूटकर बदरीनाथ हाईवे पर आ गया था। तब से यहां पर आवाजाही बंद है। बीआरओ लगातार हाईवे खोलने के प्रयास में जुटा हुआ है। बृहस्पतिवार सुबह कुछ देर के लिए यहां पर पैदल आवाजाही शुरू कराई गई

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top