Big breaking :-Badrinath Highway: यात्रा से पहले पूरा हाेगा पहाड़ियों का ट्रीटमेंट, ढीले पत्थरों को मेन रॉक से बांधा जा रहा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-Badrinath Highway: यात्रा से पहले पूरा हाेगा पहाड़ियों का ट्रीटमेंट, ढीले पत्थरों को मेन रॉक से बांधा जा रहा

Badrinath Highway: यात्रा से पहले पूरा हाेगा पहाड़ियों का ट्रीटमेंट, ढीले पत्थरों को मेन रॉक से बांधा जा रहा

ब्रह्मपुरी से कौडियाला के बीच 10 लोकेशन और कोडियाला से देवप्रयाग के बीच 10 लोकेशन में पहाड़ियों पर स्लोप प्रोटेक्शन का कार्य किया जा रहा है। यात्रा से पहले निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।

आगामी यात्रा सीजन में सुगम यातायात के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोक निर्माण विभाग ब्रह्मपुरी से देवप्रयाग तक स्लोप प्रोटेक्शन का कार्य कर रहा है। ऊंची पहाड़ियों पर ट्रीटमेंट का यह कार्य 75 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है और यात्रा शुरू होने से पहले यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

सड़क चौड़ीकरण के बाद से तोताघाटी सहित ब्रह्मपुरी से देवप्रयाग तक पहाड़ियों की ढलान से पत्थर गिरने से दुर्घटनाओं की संभावनाएं बनी रहती हैं। इस खतरे को कम करने के लिए विभाग ऊंची पहाड़ियों पर स्लोप प्रोटक्शन सहित सड़क किनारे पुस्तों का निर्माण का रहा है।

 

राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि ब्रह्मपुरी से कौडियाला के बीच 10 लोकेशन और कोडियाला से देवप्रयाग के बीच 10 लोकेशन में पहाड़ियों पर स्लोप प्रोटेक्शन का कार्य किया जा रहा है।

इसमें ढीले पत्थरों को मेन रॉक से बांधा जा रहा है। बताया कि 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और यात्रा से पहले निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इससे बरसात में जहां दुर्घटनाओं का खतरा टलेगा वहीं मार्ग अवरुद्ध नहीं होगा।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top