Big breaking :-मास्टर प्लान से भव्य आकार लेने लगा बदरीनाथ धाम, पहले फेज के बाद अब दूसरे चरण के कार्यों ने पकड़ा जोर - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-मास्टर प्लान से भव्य आकार लेने लगा बदरीनाथ धाम, पहले फेज के बाद अब दूसरे चरण के कार्यों ने पकड़ा जोर

मास्टर प्लान से भव्य आकार लेने लगा बदरीनाथ धाम, पहले फेज के बाद अब दूसरे चरण के कार्यों ने पकड़ा जोर

बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्य दो फेज में किए जा रहे हैं। प्रथम फेज के अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं। और धाम भव्य आकार ले रहा है।

बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माण कार्यों से धाम भव्य रूप लेने लगा है। प्रथण चरण के ज्यादातर कार्य पूरे होने के बाद अब द्वितीय चरण के कार्यों ने जोर पकड़ लिया है। 440 करोड़ की लागत से हो रहे कार्यों से धाम को भव्य रूप दिया जा रहा है।

बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्य अब अंतिम चरण की ओर बढ़ रहे हैं। धाम में यातायात, पैदल मार्ग, पथ प्रकाश, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, नदी तटों पर सुरक्षात्मक कार्य, सीवर सहित कई कार्य किए जा रहे हैं। मास्टर प्लान के कार्य कर रही पीआईयू (लोनिवि) के अनुसार धाम में सभी कार्यों को जल्दी पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्य दो फेज में किए जा रहे हैं। प्रथम फेज के अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं। इसमें वन वे-लूप रोड, बीआरओ बाईपास रोड, सिविक एमेनिटी सेंटर, शेष नेत्र व बदरीश झील सौंदर्यीकरण अराइवल प्लाजा आदि के कार्य शामिल हैं जो पूरे हो चुके हैं। अस्पताल विस्तारीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। इसके अलावा रिवर फ्रंट, पुल निर्माण, दूरदर्शन स्थल में भी कहीं कार्य अंतिम चरण में है तो कहीं तेजी से चल रहा है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top