देहरादून में फिर बढ़ा बैकलॉग; 95 हजार हुआ पार, 18 हजार उपभोक्ताओं को सिलिंडर बांटे
पिछले कई दिनों से लगातार गैस बुकिंग की संख्या कम हो रही थी। इससे गैस का इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही थी। मंगलवार को गैस बुकिंग मात्र सात हजार हुई और 12 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की गई।
जिले में गैस का बैकलॉग फिर बढ़ गया है। बुधवार को जिले में 38 हजार से ज्यादा लोगों ने गैस की बुकिंग कराई। इससे बैकलॉग बढ़कर 95 हजार पार पहुंच गया। 18 हजार उपभोक्ताओं को गैस का वितरण किया गया।
पिछले कई दिनों से लगातार गैस बुकिंग की संख्या कम हो रही थी। इससे गैस का इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही थी। मंगलवार को गैस बुकिंग मात्र सात हजार हुई और 12 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की गई।
इससे बैकलॉग 80 हजार से घटकर 75 हजार रह गया था, लेकिन बुधवार को हुई 38 हजार से ज्यादा बुकिंग ने बैकालॉग को एक लाख के करीब पहुंचा दिया। अच्छी बात यह है कि जिले में 41 हजार से ज्यादा घरेलू सिलिंडरों और 18 से ज्यादा व्यावसायिक सिलिंडरों का स्टॉक उपलब्ध है।
कंट्रोल रूम पर आईं 25 शिकायतें
डीएम सविन बंसल के निर्देश पर कंट्रोल के प्रसारित नंबरों 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। बुधवार को भी 25 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के संबंध में दर्ज हुईं। जिला खाद्य पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने एलपीजी गैस की आपूर्ति, सिलिंडर उपलब्धता या अन्य समस्या के संबंध में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कराई।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 न्यूज़ हाइट के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 न्यूज़ हाइट के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -





