Big breaking :-दुस्साहस… सरेराह युवती के सिर पर बंदूक लगाकार छेड़छाड़ करने की कोशिश, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज - News Height
HARIDWAR NEWS

Big breaking :-दुस्साहस… सरेराह युवती के सिर पर बंदूक लगाकार छेड़छाड़ करने की कोशिश, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दुस्साहस… सरेराह युवती के सिर पर बंदूक लगाकार छेड़छाड़ करने की कोशिश, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

घर से गांव के रास्ते एक युवती काम के लिए जा रही थी। तभी एक अनजान युवक ने उसकी कनपटी पर बंदूक लगा दी और छेड़खानी करने लगा। गनीमत रही की आसपास से गुजर रहे राहगीरों द्वारा युवक को पकड़ लिया गया।

 

 

थाना क्षेत्र युवतियों के साथ अपराधिक घटनाएं देखने को मिल रही है। सरेराह एक गांव में युवक ने युवती के सिर पर बंदूक लगा कर छेड़खानी करने की कोशिश की। ग्रामीणों द्वारा युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़िता युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की शुक्रवार सुबह को वह घर से गांव के रास्ते काम के लिए जा रही थी। तभी एक अनजान युवक ने उसकी कनपटी पर बंदूक लगा दी और छेड़खानी करने लगा। गनीमत रही की आसपास से गुजर रहे राहगीरों द्वारा युवक को पकड़ लिया गया।

 

 

ऐसे मामले से साफ जाहिर होता है की क्षेत्र में युवतियां कितनी सुरक्षित है। पीड़ित युवती के परिजनों ने थाने में युवक के खिलाफ तहरीर भी दे दी है। मामले में थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया आरोपी युवक कपिल निवासी सहारनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top