Big breaking :-सिडकुल सितारगंज का सहायक लेखाकार 9000 / रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार। - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सिडकुल सितारगंज का सहायक लेखाकार 9000 / रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार।

सिडकुल सितारगंज का सहायक लेखाकार 9000 / रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान कार्यालय पर आकर शिकायत की उसके द्वारा एल्डिको सिडकुल में 2 प्लाट के लिये आवेदन किया था, जिसका आंवटन होने एवं पूर्ण भुगतान करने के बाद भी रजिस्ट्री की एन0ओ0सी0 उपलब्ध कराने के एवज में आर0एम0 सिडकुल, सितारगंज के कार्यालय में तैनात एकाउन्टेन्ट उमेश कुमार द्वारा 9000/- रूपये रिश्वत की मांग की गयी है। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, तथा भ्रष्ट कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता था।

 

 

 

उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर हल्द्वानी द्वारा गोपनीय जाँच किये जाने पर प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिनाक 05.01.2024 को आर0एम0 सिडकुल, सितारगंज के लेखाकार उमेश कुमार पुत्र श्री ओम प्रकाश जोशी निवासी चांदमारी, थाना काठगोदान जनपद नैनीताल को शिकायतकर्ता से 9.000/- रूपये (नौ हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों सिडकुल कार्यालय सितारगंज में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूँछताछ जारी है, उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top