Big breaking :-सर्दियां बढ़ने के साथ ही ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, दिसंबर से फरवरी तक रद्द रहेंगी ये ट्रेने - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-सर्दियां बढ़ने के साथ ही ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, दिसंबर से फरवरी तक रद्द रहेंगी ये ट्रेने

Haridwar: सर्दियां बढ़ने के साथ ही ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, दिसंबर से फरवरी तक रद्द रहेंगी दो जोड़ी ट्रेनेंदिसंबर में कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे की ओर से ट्रेनों का संचालन रद्द करना शुरू कर दिया गया है। फिलहाल हरिद्वार और ऋषिकेश से होकर गुजरने वाली दो जोड़ी ट्रेनों को दिसंबर की शुरुआत होते ही बंद कर दिया जाएगा।

 

 

 

सर्दियां बढ़ने के साथ ही ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगना शुरू हो गया है। हरिद्वार-ऋषिकेश से होकर गुजरने वाले वालीं दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन दिसंबर से लेकर फरवरी तक रद्द कर दिया गया है। अभी कई और रूटों पर चलने वाली ट्रेनों का भी संचालन कोहरे के चलते बंद हो सकता है।लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग 100 के पार चल रही है। अब दिसंबर में कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे की ओर से ट्रेनों का संचालन रद्द करना शुरू कर दिया गया है। फिलहाल हरिद्वार और ऋषिकेश से होकर गुजरने वाली दो जोड़ी ट्रेनों को दिसंबर की शुरुआत होते ही बंद कर दिया जाएगा।

 

 

 

 

स्टेशन अधीक्षक दिनेश कुमार के मुताबिक, ऋषिकेश जम्मू तवी चार दिसंबर से 26 फरवरी और जम्मू तवी ऋषिकेश तीन दिसंबर से 25 फरवरी तक रद्द रहेगी। प्रयागराज ऋषिकेश तीन दिसंबर से 29 फरवरी तक और ऋषिकेश प्रयागराज चार दिसंबर से एक मार्च तक निरस्त रहेगी। फिलहाल इन ट्रेनों का संचालन हो रहा है। सर्दियों में कोहरे के चलते हर साल कई ट्रेनों को रद्द किया जाता है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top