Big breaking :-हरिद्वार के ज्वालापुर में नौकरानी ज़हरकांड का मास्टरमाइंड दिल्ली से गिरफ्तार - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-हरिद्वार के ज्वालापुर में नौकरानी ज़हरकांड का मास्टरमाइंड दिल्ली से गिरफ्तार

 

हरिद्वार के ज्वालापुर में नौकरानी ज़हरकांड का मास्टरमाइंड दिल्ली से गिरफ्तार

हरिद्वार पुलिस ने ज्वालापुर के चर्चित नौकरानी ज़हर प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए षड्यंत्र के मास्टरमाइंड सूरज प्लेसमेंट एजेंसी संचालक हीरा लामा को दिल्ली से दबोच लिया।

यह वही एजेंसी मालिक है जिसने नेपाली मूल की दो नौकरानियों को योजना बनाकर हरिलोक कॉलोनी में घरेलू काम के बहाने भेजा था, ताकि मौके पर परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर गहने और सामान चोरी किया जा सके।

लेकिन ऐन मौके पर घर की बेटी आ गई और चोरी का प्लान फेल हो गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि एजेंसी संचालक हीरा लामा और उसकी पत्नी ने यह पूरा षड्यंत्र रचा था। गिरफ्तारी के बाद मुकदमे में

धारा 61(2) बीएनएस जोड़ी गई है। ज्वालापुर पुलिस की टीमें अब फरार नौकरानियों व अन्य षड्यंत्रकारियों की तलाश में दिल्ली से लेकर नेपाल बॉर्डर तक डेरा डाले हुए हैं।

पकड़े गए आरोपी हीरा लामा को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top