Big breaking :-हाईवे पर रोडवेज बस की साइड लगने से बाइक सवार सेना के जवान की मौत, अस्पताल में हंगामा - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-हाईवे पर रोडवेज बस की साइड लगने से बाइक सवार सेना के जवान की मौत, अस्पताल में हंगामा

हाईवे पर रोडवेज बस की साइड लगने से बाइक सवार सेना के जवान की मौत, अस्पताल में हंगामा

जवान किसी काम से भगवानपुर जा रहा था। तभी वह रास्ते में बस ने उनकी बाइट को टक्कर मार दी और जवान की मौत हो गई।

देहरादून हाईवे पर रविवार शाम हादसा हो गया। रोडवेज बस की साइड लगने से बाइक सवार सेना का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान धन प्रकाश(33) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में बंगाल बॉर्डर पर तैनात थे और दो दिन पहले ही छुट्टी पर अपने घर आए थे।

बताया जा रहा है कि वह किसी काम से भगवानपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। मृतक के भाई गौतम ने आरोप लगाया कि धन प्रकाश को कूल्हे में फ्रैक्चर था और उन्हें हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाने लाया गया था, लेकिन चिकित्सकों के गलत इंजेक्शन लगाए जाने से उनकी हालत बिगड़ गई। इसी आरोप को लेकर परिजनों और परिचितों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया और निष्पक्ष जांच व उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को काबू में किया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top