Big breaking :-पर्वतारोहियों से अपील पूरी सुरक्षा के साथ जाएं - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पर्वतारोहियों से अपील पूरी सुरक्षा के साथ जाएं

पर्वतारोहियों से अपील पूरी सुरक्षा के साथ जाएं

उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार पर्वतारोहियों से पूरी सुरक्षा के साथ पर्वतारोहण पर जाने की अपील की है। आपको बता दें कि पिछले दिनों अमेरिका और इंग्लैंड निवासी दो महिला पर्वतारोही चौखम्बा-03 पर्वत (6995 मीटर) में 6015 मीटर की ऊंचाई पर फंस गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान में जैसे ही यह मामला आया,

 

 

उन्होंने सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन को तत्काल कार्रवाई कर दोनों पर्वतारोहियों का सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए निर्देश दिए। इसके बाद राज्य सरकार के अनुरोध पर रक्षा मंत्रालय ने अगले दिन यानी 04 अक्तूबर को तड़के ही सरसावा एयर बेस से भारतीय वायु सेना के दो चीता हेलीकॉप्टर रेस्क्यू अभियान के जोशीमठ के लिए रवाना किया। दोनों पर्वतारोहियों को खोजने के लिए ऑपरेशन चलाया गया और काफी मुश्किल के बाद दोनों पर्वतारोहियों को सकुशल ढूंढ कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि सभी पर्वतारोही अपनी पूरी तैयारी के साथ आएं।

बाइट- विनोद कुमार सुमन, सचिव आपदा प्रबंधन

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top