Big breaking :-कांग्रेस के एक और विधायक पर बीजेपी की नजर, भतीजे को तो कर लिया शामिल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-कांग्रेस के एक और विधायक पर बीजेपी की नजर, भतीजे को तो कर लिया शामिल

कांग्रेस विधायक के भतीजे आनंद ने थामा भाजपा का दामन, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

आनंद अधिकारी पहले से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने अपने चाचा विधायक खुशाल अधिकारी के ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष और विधायक के चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के भतीजे व भागीरथी संस्थान के निदेशक आनंद अधिकारी ने भाजपा का दामन थाम लिया। आनंद ने अपने समर्थकों के साथ देहरादून में भाजपा की सदस्यता ली।

रविवार को देहरादून में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में आनंद अधिकारी के साथ चंदन सिंह अधिकारी आदि चंपावत के कई युवा भाजपा में शामिल हुए। मालूम हो कि आनंद अधिकारी पहले से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं।

पूर्व में आनंद ने अपने चाचा विधायक खुशाल अधिकारी के ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष और विधायक के चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आनंद ने कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की मजबूती के लिये काम करेंगे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top