Big breaking :-केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आठवी वेतन आयोग की घोषणा,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने किया स्वागत - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आठवी वेतन आयोग की घोषणा,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने किया स्वागत

 

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे ने आज भारत सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आठवी वेतन आयोग की घोषणा की गई है जिसका राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड पूर्णतया स्वागत करती है एवं उम्मीद करती है कि केंद्र सरकार की भांति राज्य सरकार भी शीघ्र ही राज्य के कर्मचारियों को भी आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार वेतन एवं भक्तों से लाभान्वित करेगी।

 

 

 

इसके साथ ही परिषद को यह भी उम्मीद है कि केंद्र सरकार आयकर कटौती की सीमा में भी वृद्धि करेगी, जिससे कि आठवें वेतन आयोग का लाभ लेने वाले कार्मिकों को उसका वास्तविक लाभ प्राप्त हो सके । अन्यथा की स्थिति में वर्तमान आयकर की लागू दरौं के अनुसा बढ़ोत्तरी का एक बड़ा हिस्सा आयकर की देनदारी में ही चला जाएगा , जिससे कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान होगा। परिषद द्वारा केंद्र सरकार के इस कदम की प्रशंसा करते हुए राज्य के कर्मचारियों की तरफ से आभार प्रकट किया गया है।
अरूण कुमार पाण्डेय,प्रदेश अध्यक्ष

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top