Big breaking :-भू कानून को लेकर आज भराड़ीसैंण में होगी अहम बैठक, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी करेंगी अध्यक्षता - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-भू कानून को लेकर आज भराड़ीसैंण में होगी अहम बैठक, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी करेंगी अध्यक्षता

भू कानून को लेकर आज भराड़ीसैंण में होगी अहम बैठक, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी करेंगी अध्यक्षता

भराड़ीसैंण में आज भू-कानून को लेकर बैठक होगी, जिसमें अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के अलावा पूर्व मुख्य सचिव इंदु कुमार पांडेय, सुभाष कुमार, पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी व पूर्व सचिव एसएस रावत भी शामिल होंगे।

उत्तराखंड राज्य में सशक्त भू कानून लागू करने के संबंध में एक अहम बैठक ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में 13 नवंबर को होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव राधा रतूड़ी करेंगी। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एलान कर चुके हैं कि आगामी बजट सत्र में सरकार सशक्त भू कानून का विधेयक लेकर आएगी।

इसी उद्देश्य से सरकार ने भू कानून के संबंध में पूर्व नौकरशाहों का मार्गदर्शन भी प्राप्त कर रही है। भराड़ीसैंण में होने वाली बैठक में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के अलावा पूर्व मुख्य सचिव इंदु कुमार पांडेय, सुभाष कुमार, पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी व पूर्व सचिव एसएस रावत भी शामिल होंगे।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top