Big breaking :-एक IAS ऐसी भी, उत्तराखंड स्टेट मास्टर्स बैटमिंटन टूर्नामेंट में IAS अनुराधा पाल ने खिताब किया अपने नाम - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-एक IAS ऐसी भी, उत्तराखंड स्टेट मास्टर्स बैटमिंटन टूर्नामेंट में IAS अनुराधा पाल ने खिताब किया अपने नाम

एक आईएएस ऐसी भी
उत्तराखंड स्टेट मास्टर्स बैटमिंटन टूर्नामेंट में अनुराधा पाल
ने खिताब अपने नाम किया
देहरादून/बागेश्वर। अगर आप में प्रतिभा हो तो वह किसी ना किसी रूप मे ंप्रदर्शित हो जाती है। ऐसी ही प्रतिभाशील अफसर हैं आईएएस  अनुराधा पाल। श्रीमती अनुराधा पाल उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में जिलाधिकारी के पद पर तैनात हैं।

 

 

जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने के साथ साथ वे अपने संयुक्त परिवार की डोर भी थामे हुये हैं। अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुये उन्हें जब भी समय मिलता है वे बैटमिंटन जैसे फुर्तीले खेल में भी हाथ आजमाते रहतीं हैं।

 

 

 

हाल ही पिथौरागढ़ जिले में आयोजित उत्तराखंड स्टेट मास्टर्स बैटमिंटन टूर्नामेंट में अनुराधा पाल ने 35 प्लस आयु वर्ग कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुये जीत हासिल की है। अनुराधा पाल ने उत्तराखंड स्टेट मास्टर्स बैटमिंटन टूर्नामेंट द्वारा आयोजित बैटमिंटन प्रतियोगिता के महिला सिंगल, महिला डबल और मिक्स डबल के सभी चरणों में जीत दर्ज करायी है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top