Big breaking :-यहाँ सुबह सुबह हाथी पहुंच गया, शराब की दुकान पर, मच गया हड़कंप - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-यहाँ सुबह सुबह हाथी पहुंच गया, शराब की दुकान पर, मच गया हड़कंप

– हरिद्वार के जगजीतपुर में जंगली हाथी लगातार पहुंच रहे हैं। यहां लक्सर हाईवे पर जंगली हाथी के आने से अफरा तफरी मच गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना सुबह के वक्त की बताई जा रही है। जब एक जंगली हाथी सड़क पर आ धमका और रोड पर दोनों और जाम लग गया।

 

हाथी चहलकदमी करता हुआ शराब के ठेके तक जा पहुंचा। गनीमत रही कि सुबह के वक्त ठेका बंद था और वहां भीड़भाड़ नहीं थी। इस बीच हाथी कुछ लोगों को दौड़ाता हुए भी नजर आया। आपको बता दें कि इस क्षेत्र में आए दिन जंगली हाथी पहुंच रहे हैं।

रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि गंगा नदी को पार कर खाने की तलाश में हाथी आबादी में घुस रहे हैं। इस समय गन्ने और धान की फसल भी तैयार है, फसलों से भी हाथी आकर्षित हो रहे हैं। लिहाजा उन्होंने लोगों से खाने पीने की वेस्ट चीजों को खुले में न फेंकने की अपील की है और हाथियों को रोकने के लिए टीम की तैनाती कर दी गई है।

 

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top