Big breaking :-कोटधार नामे तोक के पास बुजुर्ग को दिखा भालू, डर से भागते हुए पहाड़ी से गिरकर हुई मौत - News Height
उत्तराखंड

Big breaking :-कोटधार नामे तोक के पास बुजुर्ग को दिखा भालू, डर से भागते हुए पहाड़ी से गिरकर हुई मौत

कोटधार नामे तोक के पास बुजुर्ग को दिखा भालू, डर से भागते हुए पहाड़ी से गिरकर हुई मौत

सौरा निवासी विद्या प्रसाद रतूड़ी लौंथरू-बयाणा पैदल मार्ग से जा रहे थे। तभी उन्हें कोटधार नामे तोक के पास एक भालू दिखाई दिया। उसके भय के कारण वे भागे तभी पैर फिसलने वे वे डिडसारी-बयाणा मोटर मार्ग पर जा गिरे।

लौंथरू-बयाणा गांव के पैदल मार्ग पर एक बुजुर्ग भालू से बचने के लिए भागते हुए पहाड़ी से गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों और वनकर्मियों के अनुसार मंगलवार देर शाम सौरा निवासी विद्या प्रसाद रतूड़ी (72) लौंथरू-बयाणा पैदल मार्ग से जा रहे थे। तभी उन्हें कोटधार नामे तोक के पास एक भालू दिखाई दिया। उससे बचने के लिए वह भागे तो पहाड़ी से डिडसारी-बयाणा मोटर मार्ग पर जा गिरे। मौके से जा रहे डिडसारी निवासी दो लोगों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। बताया कि उन्होंने भी भालू को भागते हुए देखा है।

ग्रामीणों ने गंभीर घायल बुजुर्ग को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मुखेम रेंज अधिकारी गोविंद पंवार ने कहा कि प्रथम दृष्टया पहाड़ी से गिरने के कारण बुजुर्ग की मौत हुई है। इन तथ्यों की जांच की जा रही है कि वहां पर भालू मौजूद था या नहीं।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top