Big breaking :-महत्वाकांक्षी परियोजना…सौंग बांध पुनर्वास और निर्माण के लिए एक अरब से अधिक की राशि को मंजूरी - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-महत्वाकांक्षी परियोजना…सौंग बांध पुनर्वास और निर्माण के लिए एक अरब से अधिक की राशि को मंजूरी

महत्वाकांक्षी परियोजना…सौंग बांध पुनर्वास और निर्माण के लिए एक अरब से अधिक की राशि को मंजूरी

बांध निर्माण के लिए आवश्यक वन भूमि और पुनर्वास के लिए भूमि का रास्ता साफ होने के बाद परियोजना के लिए बजट आवंटन की प्रक्रिया भी तेज हो गई है।

देहरादून जिले में सौंग बांध निर्माण और पुनर्वास कार्यों के लिए एक अरब से अधिक की राशि मंजूर हो गई है। इस राशि से मालदेवता क्षेत्र में बांध निर्माण के तहत ही क्षेत्र में दस किमी अधिक लंबी सड़क और पुल निर्माण कार्य होगा।

सिंचाई विभाग की महत्वाकांक्षी सौंग बांध परियोजना है। इस बांध निर्माण के लिए आवश्यक वन भूमि और पुनर्वास के लिए भूमि का रास्ता साफ होने के बाद परियोजना के लिए बजट आवंटन की प्रक्रिया भी तेज हो गई है।

परियोजना पर 2491.96 करोड़ का व्यय होना है, इसमें भूमि क्रय और पुनर्वास के लिए 250 करोड़ की राशि तय की गई है। इसी के क्रम में 40 करोड़ की राशि स्वीकृत हो गई है। इस परियोजना को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top