Big breaking :-एंबुलेंस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत और दो घायल - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-एंबुलेंस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत और दो घायल

एंबुलेंस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत और दो घायल

हल्द्वानी में एक एंबुलेंस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक में तीन युवक सवार थे। एंबुलेंस चालक ही घायलों को पहले बेस अस्पताल लेकर आया। यहां एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

हल्द्वानी में एक एंबुलेंस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक में तीन युवक सवार थे। एंबुलेंस चालक ही घायलों को पहले बेस अस्पताल लेकर आया। यहां एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई

मुखानी पुलिस के अनुसार सोमवार शाम करीब 8:30 बजे एंबुलेंस सूचना पर प्रेमपुर लोश्यानी को जा रही थी। उधर प्रेमपुर लोश्यानी से बाइक में तीन मजदूर गैस गोदाम की तरफ आ रहे थे। इस दौरान सरकारी एंबुलेंस का किनारा लगने से तीनों नहर में जा गिरे। एंबुलेंस चालक इन्हें बेस अस्पताल लेकर आया।

 

यहां सोनू राजपूत (27) पुत्र देवीदास निवासी रम्पुरा मीरगंज बरेली की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने इसे सुशीला तिवारी रेफर कर दिया। सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई। उधर बाइक में सवार दो युवक सही बताए जा रहे हैं। एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि तीनों मजदूर हैं। टाइल-पत्थर लगाने का काम करते हैं। पुलिस जांच कर रही है। हालांकि अभी तक तहरीर नहीं आई है। कहा कि शव पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top