Big breaking :-गजब हाल, यातायात नियमों को मानने को तैयार नहीं युवा पीढ़ी, हेलमेट पहनने को भी तैयार नहीं - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-गजब हाल, यातायात नियमों को मानने को तैयार नहीं युवा पीढ़ी, हेलमेट पहनने को भी तैयार नहीं

 

*यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालो पर दून पुलिस की कार्यवाही जारी*

*विगत 03 दिनों में यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले 618 युवाओं के विरुद्ध की गई चालानी कार्यवाही*

*सभी 618 युवाओं के परिजनों से वार्ता कर उन्हें युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए किया प्रेरित*

*एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में चलाया जा रहा है विशेष जागरूकता अभियान*

एसएसपी देहरादून द्वारा शुरू की गई नवीन पहल के तहत जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों विशेषकर युवा वर्ग के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में विगत 03 दिनों में विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बिना हेलमेट के 289, रेश ड्राइविंग/ओवरस्पीडिंग में 10, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने में 03, ड्रंक एंड ड्राइव में 02 तथा यातायात नियमो का उल्लंघन में 314 कुल 618 युवाओं के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।

इस दौरान सभी 618 युवाओं के परिजनों से पुलिस द्वारा फोन पर वार्ता कर उनकी काउंसलिंग करते हुए उन्हें अपने नौनिहालों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top