Big breaking :-पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष के साथ यात्रा पर आए युवकों ने की मारपीट, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष के साथ यात्रा पर आए युवकों ने की मारपीट, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष के साथ यात्रा पर आए युवकों ने की मारपीट, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया

भंडारी अपने बेटे के साथ कार से श्रीनगर की ओर आ रहे थे। बांसवाड़ा के पास एजेंसी मोहल्ला में एक बाइक ने उनकी कार पर पीछे से टक्कर मार दी। इससे ही विवाद पैदा हुआ।

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य डा. उत्तम भंडारी व यात्रा पर आए युवकों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान भंडारी को चोटें भी आई। कार पर बाइक की टक्कर लगने से हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। स्थानीय लोगों ने कोतवाली में पहुंचकर बाहर से आ रहे यात्रियों द्वारा अराजकता पैदा करने के विरोध में गहरा आक्रोश व्यक्त किया।

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को शाम चार बजे के करीब भंडारी अपने बेटे के साथ कार से श्रीनगर की ओर आ रहे थे। बांसवाड़ा के पास एजेंसी मोहल्ला में एक बाइक ने उनकी कार पर पीछे से टक्कर मार दी। इससे ही विवाद पैदा हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार विवाद बढ़ने पर झुंड में चल रहे युवकों ने भंडारी पर हेलमेट व डंडों से हमला कर दिया। जिससे उनके चेहरे पर चोटें आ गई। स्थानीय लोगों व भंडारी ने इसका विरोध व बीच-बचाव किया। इसी दौरान लोगों ने युवकों की धुनाई भी कर दी। भंडारी व स्थानीय लोग आरोपी युवकों के साथ कोतवाली पहुंचे।

जहां पर लोगों ने इस तरह की घटनाओं पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। कुछ देर बाद आरोपी युवकों के साथी भी कोतवाली परिसर के बाहर आ गए। आक्रोशित लोगों की उन पर नजर पड़ी तो उन्होंने युवकों को अपने चंगुल में ले लिया। किसी तरह पुलिस उन्हें भीड़ से बचाते हुए कोतवाली के अंदर ले गई। कोतवाली निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी ने कहा कि इस मामले में पानीपत हरियाणा के तीन युवकों को हिरासत में लेकर दो बाइक सीज की गई हैं। उत्तम भंडारी की तहरीर पर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top