Big breaking :-सब सो रहे थे और भूकंप से कांप गई उत्तराखंड की धरती, चमोली में महसूस हुए झटके - News Height
CHAMOLI NEWS

Big breaking :-सब सो रहे थे और भूकंप से कांप गई उत्तराखंड की धरती, चमोली में महसूस हुए झटके

उत्तराखंड के चमोली जिले में 19 जुलाई को 3.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी गहराई 10 किमी थी. इससे पहले 8 जुलाई को उत्तरकाशी में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था.

उत्तराखंड में आधी रात के बाद धरती कांपी है. उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार तड़के भूकंप आया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, चमोली में आये इस भूकंप की तीव्रता 3.3 थी. NCS के अनुसार, भूकंप 10 किमी की गहराई पर आया. फिलहाल, इस भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, उत्तराखंड के चमोली में आज रात को 12 बजकर 2 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 3.3 थी और इस भूकंप के झटके से लोगों की नींद खुल गई. भूकंप से डरे लोग घरों से बाहर भागेत दिखे.

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top