Big breaking :-31 दिसंबर को हरिद्वार में रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद। - News Height
UTTARAKHAND NEWS

Big breaking :-31 दिसंबर को हरिद्वार में रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 30 दिसम्बर, 2025 को दोपहर 01:30 बजे उत्तराखण्ड के लिए 7 दिनों की जनपद स्तरीय मौसम चेतावनी के दृष्टिगत दिनांक 31 दिसम्बर, 2025 को जनपद हरिद्वार के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरे के साथ ही ठण्ड की सम्भावना व्यक्त करते हुए चेतावनी (येलो अलर्ट) जारी की गयी है।

वर्तमान शीतकालीन आपदा के मध्येनजर विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार के समस्त शासकीय, अर्द्ध-शासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त निमीर विधालयों ऊँचालान शैक्षणिक कार्य का संचालन (नर्सरी व कक्षा-1 से कक्षा-12 तक) तथा आगनबाड़ी केन्द्रों के छात्र/छाता आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन दिनांक 31 दिसम्बर, 2025 को बंद रहेगा।

अतएव निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एवं सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय व विभाग उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओ के अन्तर्गत उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Author

Author: Pankaj Panwar
Website: newsheight.com
Email: [email protected]
Call: +91 9837825765

To Top